हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस के AC कोच में भड़की भीषण आग, स्टेशन पर मची चीख-पुकार, ट्रेन में बैठे यात्रियों का क्या हुआ?
Hyderabad-Jaipur Special Train Fire: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस वक्त भारी हड़कंप मच गया. प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन (07020) के एक एसी कोच में अचानक भयंकर आग लग गई. गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोच पूरी तरह से खाली था. उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था. रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इस दर्दनाक हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, एहतियात के तौर पर जले हुए डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और रेलवे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.