हैदराबाद की लेडी ठग ने शरिया के नाम पर कैसे किया 6000 करोड़ का खेल, मुस्लिमों को चुन-चुनकर लगाया चूना
यह स्कैम खास तौर पर उन मुस्लिम निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, जो शरिया कानून के तहत ब्याज आधारित निवेश से बचते हैं. आरोपियों ने ऐसे लोगों को 'शरिया के अनुरूप' निवेश और बड़े मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाया. ईडी के मुताबिक अब तक नोहेरा शेख से जुड़ी 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं.