हिंदू मंत्रालय और मुस्लिम मंत्री, थलापति विजय के फैसले पर उठने लगे सवाल, लोग पूछ रहे- इन्हें क्या पता?
Joseph Vijay Appoints Muslim Minister: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कई फैसलों की आलोचना हो रही है. उनके फैसलों ने राज्य में सियासी और धार्मिक भूचाल ला दिया है. विजय ने 'हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती' विभाग का जिम्मा एक मुस्लिम मंत्री को सौंप दिया है. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग विजय के ईसाई नाम 'जोसेफ' और शपथ ग्रहण में उनके सूट-बूट पहनने पर भी तीखा तंज कस रहे हैं. हिंदूवादी संगठनों ने टीवीके (TVK) को 'DMK 2.0' करार देते हुए मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की है.