हाउसवाइफ से बनीं एंटरप्रेन्योर, गोरखपुर की महिलाएं गोबर से तैयार कर रहीं ऑर्गेनिक प्रोडक्ट, घर से कर रहीं कारोबार
गोबर से तैयार होने वाले इन उत्पादों की कीमत भी काफी कम रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकें. अगरबत्ती और हवन कप जैसे प्रोडक्ट 5 से 10 रुपये तक में बिक रहे हैं. सस्ते होने के बावजूद इनकी मांग अच्छी है क्योंकि लोग अब केमिकल वाले उत्पादों की जगह ऑर्गेनिक चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.