हवा में हेलीकॉप्टर या जमीन पर टैंक, पल भर में सब स्वाहा; स्वदेशी ड्रोन मिसाइल ULPGM-V3 ने कुरनूल में रचा इतिहास
DRDO ULPGM-V3 missile Test: भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाते हुए मानवरहित लड़ाकू विमान (UAV/ड्रोन) से लॉन्च होने वाली स्वदेशी प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल ULPGM-V3 का आंध्र प्रदेश के कुरनूल में सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल ने हवा से जमीन और हवा से हवा दोनों मोड में अचूक निशाना साधा. यह तकनीक दुश्मन के टैंकों, बख्तरबंद गाड़ियों, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों को नष्ट करने में पूरी तरह सक्षम है.