'हर बार मारते थे, 15 दिन घर से बाहर भागना पड़ता था' बाराबानी में जीत के बाद फफक-फफक कर रोए बीजेपी के सुजॉय गोराई!

'हर बार मारते थे, 15 दिन घर से बाहर भागना पड़ता था' बाराबानी में जीत के बाद फफक-फफक कर रोए बीजेपी के सुजॉय गोराई!
Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच बाराबानी सीट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे राज्य को भावुक कर दिया है. बीजेपी प्रत्याशी सुजॉय गोराई जीत के बाद कैमरे के सामने बच्चों की तरह फूट-फूट कर रोने लगे. उनके ये आंसू हार या जीत के नहीं, बल्कि बरसों से सहे गए उस दर्द के थे जो उन्होंने हर चुनाव के बाद झेला था. सुजॉय ने बताया कि कैसे टीएमसी के लोग उन्हें मारते थे और उन्हें हफ्तों घर से बाहर छिपना पड़ता था. जानिए सुजॉय गोराई के इस भावुक पल और उनके खौफनाक अतीत की पूरी कहानी.