हरिद्वार से ला सकते हैं गंगाजल, लेकिन काशी से नहीं..जानिए क्या है वजह

हरिद्वार से ला सकते हैं गंगाजल, लेकिन काशी से नहीं..जानिए क्या है वजह
काशी भगवान शिव की नगरी मानी जाती है, इसलिए वहां से गंगाजल घर लाना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि काशी में गंगा के हर जीव को भी मोक्ष प्राप्त होता है, इसलिए उन्हें वहां से दूर नहीं ले जाना चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार काशी से शिवलिंग, रुद्राक्ष और काल भैरव का काला धागा लाना शुभ माना जाता है.