स्टालिन को भी लग गया पता कैसे जीते विजय थलापति, कहा- TVK ने नहीं किया कोई ग्राउंड वर्क बल्कि...
CM Vijay Thalapathy Latest News: टीवीके ने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया और वो फिर भी चुनाव जीत गए पर कैसे… ऐसा ही बयान आया है डीएमके चीफ स्टालिन की तरफ से. तमिलनाडु के तंजावुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्ताधारी टीवीके ने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लोगों को प्रभावित करते हुए 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही.