सुवेंदु सरकार का मास्टरप्लान: पश्चिम बंगाल में जुलाई से हर गरीब को मिलेगा फ्री इलाज, खुलेगा नया AIIMS

सुवेंदु सरकार का मास्टरप्लान: पश्चिम बंगाल में जुलाई से हर गरीब को मिलेगा फ्री इलाज, खुलेगा नया AIIMS
पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा के साथ वर्चुअल बैठक की. इस बैठक के बाद राज्य के लिए 2103 करोड़ रुपये के फंड का एलान किया गया है. जुलाई से बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी और लोगों को हेल्थ कार्ड मिलेंगे. राज्य में नए मेडिकल कॉलेज और एम्स खोलने के प्रस्ताव भी केंद्र को भेजे गए हैं.