सुवेंदु अधिकारी की जाति और उसका गौरवशाली इतिहास! 'अधिकारी' सरनेम वाले ब्राह्मण, राजपूत, बनिया या कायस्थ?
Suvendu Adhikari Caste History : सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने हैं. सुवेंदु अधिकारी की जाति को लेकर सोशल मीडिया पर लोग भ्रमित हैं. भारत में 'अधिकारी' उपनाम का प्रयोग कई जातियों द्वारा किया जाता है. बंगाल में जहां यह ब्राह्मणों और वैश्यों से जुड़ा है, वहीं ओडिशा और नेपाल में इसके अलग मायने हैं. पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की जाति और इस सरनेम के अन्य चर्चित चेहरों पर एक विशेष विश्लेषण पढ़ें.