सीधी में उग रहा अमेरिका का पर्पल मैंगो, कीमत 1000 रुपये किलो, रंग-रूप देख रह जाएंगे हैरान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अब अमेरिका के मशहूर इरविन आम की खेती शुरू हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक हजार रुपये किलो बताई जाती है. जामुनी रंग और आकर्षक लुक वाला यह आम गोपालपुर गांव के किसान विपिन सिंह अपने बगीचे में उगा रहे हैं.