सिंधु के बाद दोहरी मार, कश्मीर में अब दो नई सुरंगों पर काम कर रहा भारत, पाकिस्तान पर आ जाएगा जल प्रलय

सिंधु के बाद दोहरी मार, कश्मीर में अब दो नई सुरंगों पर काम कर रहा भारत, पाकिस्तान पर आ जाएगा जल प्रलय
Indus Water Treaty News: भारत ने सिंधु की सहायक नदियों के पानी को लेकर बड़े कदम तेज कर दिए हैं. एक तरफ सलाल डैम में बड़े स्तर पर डी-सिल्टिंग यानी गाद हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं दो सुरंगों पर भी तेजी से काम चल रहा है. इन परियोजनाओं के पूरे होने से भारत अपने हिस्से का अधिकतम पानी पाकिस्तान जाने से रोक सकेगा.