'साहब, मैं आपके आगे माथा टेक रहा हूं', बुजुर्ग की भावुक बात सुन बोले CJI सूर्यकांत- कोर्ट आपके लिए है, जब चाहे आइए

'साहब, मैं आपके आगे माथा टेक रहा हूं', बुजुर्ग की भावुक बात सुन बोले CJI सूर्यकांत- कोर्ट आपके लिए है, जब चाहे आइए
सुप्रीम कोर्ट में गुरुद्वारा कमेटियों के फंड के कथि‍त दुरुपयोग केस की सुनवाई के दौरान बेहद भावुक पल देखने को म‍िला. जब सीजेआई के सामने याचिकाकर्ता ने बेहद भावुक अपील की. CJI सूर्यकांत ने भी बेहद व‍िनम्रता से जवाब द‍िया क‍ि कोर्ट आपके लिए है लेक‍िन कानून बदलना संसद का काम है.