सावधान! सूरज की तपिश से नीचे आ रहा है अंतरिक्ष का कचरा, धरती के लिए बढ़ा खतरा; इसरो की चेतावनी
इसरो के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली रिसर्च की है. सूरज की बढ़ती एक्टिविटी पुराने और डेड सैटेलाइट्स को तेजी से धरती की ओर धकेल रही है. सोलर साइकिल के दौरान जब सूरज की गर्मी बढ़ती है, तो अंतरिक्ष का कचरा (Space Junk) तेजी से नीचे गिरने लगता है. यह स्टडी भविष्य के सैटेलाइट मिशन और स्पेस ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.