सावधान! अगले 3 घंटे पेड़ों से दूर रहना, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सावधान! अगले 3 घंटे पेड़ों से दूर रहना, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Aaj Ka Mausam LIVE: देश में मौसम का दोहरा असर दिख रहा है. आईएमडी ने यूपी के लखनऊ, अमेठी, बांदा समेत 8 जिलों और ओडिशा के रायगढ़ा में भारी बारिश, बिजली और 60 किमी/घंटे की तूफानी हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा एमपी, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत 8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है. दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में 44.3°C तक की भीषण गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. पेड़ों से दूर रहने के लिए कहा गया है.