साधारण नहीं जंगल की ये घास, इसका फल बेहद खास! फायदे जानें... तुरंत पाने का करेगा दिल!

साधारण नहीं जंगल की ये घास, इसका फल बेहद खास! फायदे जानें... तुरंत पाने का करेगा दिल!
छतरपुर जिले में में कई ऐसे औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है भटकटैया, जो आयुर्वेद में कंटकारी नाम से प्रसिद्ध है. क्षेत्रीय भाषा में भटकटैया के नाम से जानते हैं. यह पौधा पथरीली और बंजर जमीन पर आसानी से उग जाता है. चारों ओर कांटों से घिर पौधा वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार में उपयोग होता आ रहा है.