सादगी, ईमानदारी और सुशासन का वो निष्कलंक चेहरा जिसे नीतीश कुमार भी देते हैं सम्मान, पीएम मोदी से कराई खास मुलाकात
Nitish Kumar introduces Bijendra Yadav to PM Modi: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार की राजनीति का एक ऐसा दृश्य दिखा, जिसने गठबंधन की मर्यादा और व्यक्तिगत संबंधों की गहराई को एक साथ जीवंत कर दिया. सम्राट मंत्रिपरिषद के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, जब नीतीश कुमार ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी बिजेंद्र प्रसाद यादव की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाई, तो मंच पर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस की गई.