सात घंटे में 528 KM ट्रेन का सफर और वो भी केवल एक स्टापेज, नहीं है विश्वास, जान लो इसका नाम और नंबर ?
नई दिल्ली. तिरुअंतपुरम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस भारत की उन खास ट्रेनों में शामिल है, जो लंबी दूरी तक बिना रुके चलती हैं_ यह ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली तक जाती है और रास्ते में छह राज्यों से होकर गुजरती है.इसकी सबसे खास बात यह है कि राजस्थान के कोटा से गुजरात के वडोदरा तक 528 किलोमीटर का सफर बिना किसी स्टेशन पर रुके पूरा करती है.