सागर में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 55 करोड़ से बनेंगी 12 नई सड़कें, 60 से ज्यादा गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

सागर में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 55 करोड़ से बनेंगी 12 नई सड़कें, 60 से ज्यादा गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
सागर में 55 करोड़ की लागत से जो पक्की डामर की सड़क बनाई जानी है उनमें राहतगढ़ क्षेत्र में आने वाले भैंसा से पथरिया मार्ग है.जिसकी लंबाई 4.60 किलोमीटर है. इसे लागत 5.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. इस सड़क की वजह से फोर लाइन से करीब पांच गांव की कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह 4 लाइन सागर शहर के लिए जोड़ती है.