सस्टेनेबल फ्लोरिंग का नया ग्लोबल ब्रांड! विदेशों में बढ़ रही ब्लू लाइमस्टोन की सप्लाई और डिमांड, जानें खासियत
Tandur Blue Limestone Market: काराबाद जिले का तंदूर इलाका अब ग्लोबल स्टोन मार्केट में अपनी खास पहचान बना चुका है. यहां की खदानों से निकलने वाला तंदूर ब्लू लाइमसटोन अपनी मजबूती, कम पानी सोखने की क्षमता और प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है. अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के बड़े प्रोजेक्ट्स में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इको-फ्रेंडली और कम मेंटेनेंस वाला यह पत्थर आज ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स की पहली पसंद बन गया है.