सरहद पार से चल रहा था 120 cr का नशीला धंधा, म्यांमार का सबसे बड़ा तस्‍कर चिनतुआंग अरेस्ट, जिहादी ड्रग सिंडिकेट भी खत्‍म!

सरहद पार से चल रहा था 120 cr का नशीला धंधा, म्यांमार का सबसे बड़ा तस्‍कर चिनतुआंग अरेस्ट, जिहादी ड्रग सिंडिकेट भी खत्‍म!
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने देश में सक्रिय दो बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-सिंडिकेट्स को ध्वस्त कर दिया है. ऑपरेशन RAZEPILL के तहत दिल्ली और देहरादून की एक आयुर्वेदिक फैक्ट्री से 227.2 किलो खतरनाक कैप्टागन (जिहादी ड्रग) बरामद कर एक सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया. वहीं, दूसरे बड़े ऑपरेशन में म्यांमार सीमा से भारत-बांग्लादेश तक फैले 120 करोड़ रुपये के मेथामफेटामाइन नेटवर्क के मुख्य सरगना 'चिनतुआंग' को दिल्ली से दबोचा गया है.