समय बदल गया, लेकिन नहीं बदला जयपुर का हैरिटेज लुक! 100 साल पुरानी दुकान आज भी खींच रही लोगों का ध्यान
Jaipur Old Bazaar: जयपुर के पुराने बाजार आज भी अपनी ऐतिहासिक विरासत और शाही अंदाज को संजोए हुए हैं. यहां स्थित करीब 100 साल पुरानी एक दुकान इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस दुकान में आज भी पुराने दौर के लाल-साहूकारों के ठाठ-बाट और पारंपरिक वास्तुकला की खूबसूरती साफ दिखाई देती है. लकड़ी की नक्काशी, पुराने डिजाइन के दरवाजे और पारंपरिक सजावट इसे खास पहचान देते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दुकान सिर्फ व्यापार का स्थान नहीं बल्कि जयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है. पर्यटक और इतिहास प्रेमी यहां पहुंचकर पुराने जयपुर की झलक महसूस करते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस दुकान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.