संदीप पाठक पर वो कौन से 2 FIR, पंजाब पुलिस कुछ बता क्यों नहीं रही, क्या है चुप्पी का राज?

संदीप पाठक पर वो कौन से 2 FIR, पंजाब पुलिस कुछ बता क्यों नहीं रही, क्या है चुप्पी का राज?
Sandeep Pathak News: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज होने की खबर ने सियासत में हलचल मचा दी है. हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. सूत्रों के मुताबिक इन FIR में गैर-जमानती धाराएं शामिल हैं. पार्टी बदलने के तुरंत बाद यह कार्रवाई सामने आने से विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है. पुलिस की चुप्पी ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है. ऐसे में यह मुद्दा अब कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है.