शिमला में खाई में गिरी कार, पिता और बेटी की मौत, बेटे समेत दो लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के शिमला के नानखरी इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक आदमी और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.