वैज्ञानिकों ने कहा था असंभव! किसान उपेंद्र ने उगा दिया पंजाबी कीनू और बांग्लादेशी संतरा! जाने कैसे?
Agri Success Story: बिहार के भोजपुर जिले के आयर गांव के किसान उपेंद्र सिंह ने कृषि विशेषज्ञों की उस धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. जिसमें कहा गया था कि यहां की मिट्टी और जलवायु संतरा व मौसमी की खेती के अनुकूल नहीं है. हार मानने के बजाय करीब तीन बीघा जमीन में पूरी तरह ऑर्गेनिक (जैविक) तकनीक अपनाकर बागवानी शुरू की. आज उनके बगीचे में ढाई सौ से अधिक पौधे लहलहा रहे हैं, जिनमें न्यू सेलर, बांग्लादेश का बारावन और पंजाब का मशहूर 'कीनू बी' प्रजाति शामिल है. यह अनोखी बागवानी अब आसपास के जिलों के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गई है.