वीआर के माध्यम से 5 मिनट में पूरे अयोध्या का ले सकते हैं प्रत्यक्ष दर्शन का अनुभव, पूरी तरह फ्री
राम मंदिर के तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में अत्याधुनिक 3D तकनीक से तैयार किया गया निःशुल्क दुर्लभ दर्शन केंद्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है. यहां मात्र 5 मिनट में भक्तों को पूरी अयोध्या का अद्भुत और सजीव दर्शन कराया जा रहा है.इस विशेष केंद्र में 3D इफेक्ट और आधुनिक विजुअल तकनीक के माध्यम से राम मंदिर सहित अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और पौराणिक स्थलों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है.