वजूद, वर्चस्व और विरासत का फाइनल टेस्ट! क्या पूरा होगा बीजेपी का 'मिशन ऑल इंडिया' या ढह जाएंगे क्षत्रपों के किले?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में आज वोटों की गिनती होगी. अगर बीजेपी बंगाल और असम में अपना झंडा मजबूती से गाड़ती है, तो इसका सीधा मतलब है कि पूरे देश पर उनका 'एकछत्र राज' और मजबूत हो रहा है. वहीं, अगर ममता दीदी और स्टालिन जैसे क्षेत्रीय क्षत्रप अपना-अपना किला बचा ले जाते हैं, तो विपक्ष की ताकत बढ़ेगी. कांग्रेस के लिए भी यह बड़ा मौका है.