वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता देख रेलवे गदगद, खचाखच भर रहे पैसेंजर्स, हर दिन कितना कर रहे सफर?

वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता देख रेलवे गदगद, खचाखच भर रहे पैसेंजर्स, हर दिन कितना कर रहे सफर?
Jammu to Srinagar Vande Bharat Express- जम्मू तवी श्रीनगर वंदे भारत में 10 दिन में 44727 यात्रियों ने सफर किया है. इस दौरान चारों ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी करीब करीब फुल है. वीकेंड पर 11000 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है. ट्रेन का टिकट फ्लाइट से सस्ती होने की वजह से मांग तेजी से बढ़ी है.