लो जी, आ गया थलापति का सबसे बड़ा 'गिफ्ट'! लिया ऐसा फैसला, झूम उठे लाखों शिक्षकों और कर्मचारी

लो जी, आ गया थलापति का सबसे बड़ा 'गिफ्ट'! लिया ऐसा फैसला, झूम उठे लाखों शिक्षकों और कर्मचारी
C. Joseph Vijay DA Hikes: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी का इजाफा करते हुए इसे 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, जिसका अर्थ है कि कर्मचारियों को एरियर (Arrear) का लाभ भी मिलेगा. इस अहम कदम से राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में सीधा उछाल आएगा. सरकार के इस फैसले से राजकोष पर सालाना 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.