'लोकतंत्र में ‘बुलडोज़र नहीं, बातचीत जरूरी...' सोनिया गांधी ने बता दी महिला आरक्षण बिल से असल दिक्कत

'लोकतंत्र में ‘बुलडोज़र नहीं, बातचीत जरूरी...' सोनिया गांधी ने बता दी महिला आरक्षण बिल से असल दिक्कत
सोनिया गांधी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर केंद्र सरकार पर जल्दबाजी और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा पहले ही तय हो चुका है, लेकिन असली चिंता परिसीमन और उससे जुड़े बदलावों को लेकर है. सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक की मांग करते हुए कहा कि इतने बड़े संवैधानिक फैसले बिना व्यापक चर्चा के नहीं होने चाहिए, वरना यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ होगा.