लीची को अंदर से खोखला कर रहा है यह खतरनाक कीट, लापरवाही में बर्बाद हो जाएगी सालभर की मेहनत, ऐसे करें अपनी फसल का बचाव
शाहजहांपुर में लीची की फसल पर 'फ्रूट फ्लाई' यानी फल मक्खी का कहर मंडरा रहा है, जिससे फल सड़कर गिर रहे हैं. डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने किसानों को बागों में स्वच्छता रखने, प्रभावित फलों को मिट्टी में दबाने और 'डेल्टामेथ्रिन 2.8% EC' दवा का छिड़काव करने की वैज्ञानिक सलाह दी है.