लीची और बोधिवृक्ष के बाद बाबू वीर कुंवर सिंह! बिहार का यह इंजीनियर कबाड़ से दे रहा है सांस्कृतिक पहचान

लीची और बोधिवृक्ष के बाद बाबू वीर कुंवर सिंह! बिहार का यह इंजीनियर कबाड़ से दे रहा है सांस्कृतिक पहचान
भोजपुर के युवा इंजीनियर प्रशांत कुमार वेस्ट टू वंडर थीम पर काम करते हुए कबाड़ से बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं. उन्होंने मुजफ्फरपुर में स्क्रैप से विशाल शाही लीची, गया में बोधिवृक्ष और भोजपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की भव्य प्रतिमाएं बनाकर सबको हैरान कर दिया है. इस अनोखे स्टार्टअप के जरिए वे 15 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं.