रेतीली जमीन पर उगाया लाल फल! किसान ने गुजरात की तकनीक से बदल दी खेती की तस्वीर, हो रही अब छप्परफाड़ कमाई

रेतीली जमीन पर उगाया लाल फल! किसान ने गुजरात की तकनीक से बदल दी खेती की तस्वीर, हो रही अब छप्परफाड़ कमाई
Dragon Fruit Farming Rajasthan: राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र में भी अब आधुनिक तकनीक के जरिए खेती की नई तस्वीर देखने को मिल रही है. भीमड़ा गांव के एक किसान ने गुजरात की हाईटेक तकनीक अपनाकर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी ड्रेगन फ्रूट की सफल खेती कर सबको चौंका दिया है. आमतौर पर कठिन जलवायु वाले क्षेत्रों में खेती चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, लेकिन किसान ने आधुनिक सिंचाई और विशेष देखभाल के जरिए रेतीली जमीन को भी उपजाऊ बना दिया. ड्रेगन फ्रूट की खेती से किसान को अच्छी आमदनी मिलने लगी है और आसपास के किसान भी इससे प्रेरित हो रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि कम पानी में होने वाली यह खेती भविष्य में राजस्थान जैसे शुष्क क्षेत्रों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है.