रेगिस्तान में खेती का चमत्कार! किसानों ने खारे पानी को बना दिया वरदान, खजूर और अनार की खेती से बदली किस्मत

रेगिस्तान में खेती का चमत्कार! किसानों ने खारे पानी को बना दिया वरदान, खजूर और अनार की खेती से बदली किस्मत
Jalor Farming News: राजस्थान के जालोर जिले में खारे पानी और रेतीली जमीन जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसान आधुनिक तकनीकों की मदद से खेती में नई मिसाल कायम कर रहे हैं. यहां के किसानों ने ड्रिप इरिगेशन, जल संरक्षण और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर खजूर और अनार की सफल खेती शुरू की है. कभी बंजर मानी जाने वाली जमीन अब हरे-भरे बागों से लहलहा रही है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि खजूर और अनार जैसी फसलें कम पानी और खारे वातावरण में भी अच्छी पैदावार देती हैं. यही वजह है कि जालोर के कई किसान पारंपरिक फसलों को छोड़ बागवानी की ओर बढ़ रहे हैं. इससे किसानों की आय में बड़ा इजाफा हुआ है और इलाके की पहचान भी बदल रही है.