रिजर्व बैंक ने फॉरेन करेंसी से कर डाली बंपर कमाई, पिछले साल से 52 फीसदी अधिक मुनाफा, तभी तो दिया रिकॉर्ड डिविडेंड

रिजर्व बैंक ने फॉरेन करेंसी से कर डाली बंपर कमाई, पिछले साल से 52 फीसदी अधिक मुनाफा, तभी तो दिया रिकॉर्ड डिविडेंड
Reserve Bank Forex Earning : आरबीआई ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वित्‍तवर्ष के दौरान उसने विदेशी मुद्रा के लेनदेन से 1.69 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है. यह आंकड़ा इससे पहले के वित्‍तवर्ष के मुकाबले डेढ़ गुना से भी ज्‍यादा है. रिजर्व बैंक अब विदेशी लेनदेन में भी डिजिटल करेंसी के इस्‍तेमाल पर तेजी से विचार कर रहा है.