राहुल-प्रियंका को केरल में खुली चेतावनी: 'वायनाड बनेगा अगला अमेठी', केसी वेणुगोपाल के नाम पर कांग्रेस में विद्रोह

राहुल-प्रियंका को केरल में खुली चेतावनी: 'वायनाड बनेगा अगला अमेठी', केसी वेणुगोपाल के नाम पर कांग्रेस में विद्रोह
Congress Conflict in Kerala: केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. वायनाड में राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ अपमानजनक पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चेतावनी दी गई है कि अगर केसी वेणुगोपाल को सीएम बनाया गया, तो वायनाड का हाल भी 'अमेठी' जैसा होगा. कार्यकर्ताओं के इस खुले विद्रोह ने कांग्रेस हाईकमान की नींद उड़ा दी है.