'राहुल गांधी ज‍िसका नाम लेंगे, वो तो पक्‍का मंत्री बने रहेंगे, बीजेपी सरकार में ऐसे नहीं होता फैसला', कैब‍िनेट में हेरफेर पर बोले एक्‍सपर्ट

'राहुल गांधी ज‍िसका नाम लेंगे, वो तो पक्‍का मंत्री बने रहेंगे, बीजेपी सरकार में ऐसे नहीं होता फैसला', कैब‍िनेट में हेरफेर पर बोले एक्‍सपर्ट
Modi cabinet reshuffle: पांच देशों की विदेश यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसके बाद संभावित कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा और जवाबदेही तय की जा सकती है, जिससे भविष्य के फेरबदल की जमीन तैयार होगी. साथ ही पार्टी संगठन में भी बदलाव के संकेत माने जा रहे हैं. चर्चा में यह भी कहा गया कि 2027 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर फैसले लिए जा सकते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बैठक में फेरबदल का सीधा ऐलान होने की संभावना कम है. अधिकांश वरिष्ठ पत्रकारों ने माना कि विपक्ष जिन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रहा है, उनके हटाए जाने की संभावना नहीं है.