रात का खाना कैसे बन गया काल? राजौरी में 'जहरीली सब्जी' का कहर, घर के आंगन में पसरा मातम, 7 अस्पताल में
Rajouri Wild Vegetable Tragedy: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के कोटरंका मोड़ा इलाके में जंगल से लाई गई एक खास तरह की जंगली सब्जी 'बन खनारी' खाने से एक पूरे परिवार में मातम छा गया है. इस जहरीली सब्जी को खाने के बाद गंभीर फूड पॉइजनिंग का शिकार होकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 अन्य सदस्यों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.