राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस या बीजेपी... क‍िसको होगा फायदा और क‍िसको नुकसान, 26 सीटों को पूरा गण‍ित समझें

राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस या बीजेपी... क‍िसको होगा फायदा और क‍िसको नुकसान, 26 सीटों को पूरा गण‍ित समझें
Rajya Sabha Election Latest News: देशभर के 12 राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में NDA को एक सीट का नुकसान होने की संभावना है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को तीन सीटों का फायदा होने की उम्मीद है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराने की घोषणा की. ये चुनाव मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के बाद हो रहे हैं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के अलावा दो केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह और जॉर्ज कुरियन भी शामिल हैं.