राजस्थान में नौतपा का कहर शुरू! बाड़मेर-जैसलमेर अस्पतालों में बढ़ाई गई तैयारी, डॉक्टर भी हाई अलर्ट पर

राजस्थान में नौतपा का कहर शुरू! बाड़मेर-जैसलमेर अस्पतालों में बढ़ाई गई तैयारी, डॉक्टर भी हाई अलर्ट पर
Nautapa Heatwave Rajasthan: राजस्थान में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. खासकर बाड़मेर और जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. ऐसे में जिला अस्पतालों की तैयारियों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है. अस्पताल प्रशासन ने हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों के लिए विशेष वार्ड, अतिरिक्त बेड, ORS, दवाइयों और कूलिंग सुविधाओं की व्यवस्था करने का दावा किया है. डॉक्टरों की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. गर्मी के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है.