राजस्थान के अलावा इतना सुंदर महल शायद ही कहीं होगा... 5 मेहराबों का रहस्य देख दंग रह जाते हैं लोग

राजस्थान के अलावा इतना सुंदर महल शायद ही कहीं होगा... 5 मेहराबों का रहस्य देख दंग रह जाते हैं लोग
Bharatpur Tourism News: राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित डीग का सूरज भवन अपनी राजसी शान और अद्भुत स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है. यह ऐतिहासिक भवन पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सूरज भवन की सबसे बड़ी विशेषता इसका भव्य पांच मेहराबों वाला बरामदा है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है. भवन में संगमरमर और बलुआ पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी इसकी खूबसूरती को और भी खास बनाती है. राजपूताना वास्तुकला और शाही निर्माण शैली का शानदार मेल यहां साफ दिखाई देता है. यह भवन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य कौशल का प्रतीक माना जाता है.