'ये राजस्थान है या कश्मीर?'... नौतपा में भक्तों के लिए खास इंतजाम! मंदिर बना ‘कूल-कूल धाम’, सोशल मीडिया पर वायरल
Bhilwara Barf Mandir: राजस्थान के भीलवाड़ा में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच एक मंदिर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यहां भक्तों को गर्मी से राहत देने के लिए ऐसा विशेष इंतजाम किया गया है कि मंदिर परिसर ‘बर्फ का धाम’ बन गया है. मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही ठंडी हवाओं और शीतल वातावरण का एहसास होता है, जिससे AC और कूलर भी फीके लगने लगते हैं. मंदिर प्रशासन ने बर्फ, कूलिंग सिस्टम और विशेष सजावट के जरिए वातावरण को ठंडा बनाए रखा है. तेज गर्मी में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां पहुंचकर सुकून महसूस कर रहे हैं. यही कारण है कि यह अनोखा मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है.