यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जाएंगे जेल? पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, इन धाराओं में एफआईआर दर्ज
महोबा में नीट छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने और बिना अनुमति भीड़ जुटाकर रास्ता जाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है. राय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. दूसरी तरफ, अजय राय ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी और भाजपा द्वारा एआई (AI) जनरेटेड बताते हुए आरोपों को खारिज किया है.