यूपीआई तो चलाते होंगे, नए फीचर के बारे में जानते हैं आप, परिवार वालों के लिए बहुत काम की है ये सुविधा

यूपीआई तो चलाते होंगे, नए फीचर के बारे में जानते हैं आप, परिवार वालों के लिए बहुत काम की है ये सुविधा
UPI Circle : यूपीआई से भुगतान तो आप भी करते होंगे, लेकिन इसके नए सर्किल फीचर से शायद अभी अवगत न हों. यह फीचर यूपीआई यूजर को एक से ज्‍यादा डिवाइस पर भुगतान की सुविधा देता है. साथ ही परिवार के दूसरे सदस्‍यों को भी उनके फोन के जरिये खुद का यूपीआई इस्‍तेमाल करने की छूट भी देता है.