यूं ही नहीं कहते इस पेड़ को हरा सोना, एक बार खेतों में लगा लिया तो कुछ ही सालों में बन जाएंगे लखपति
बलिया में महोगनी की खेती किसानों के लिए कम लागत में लंबे समय तक बड़ा मुनाफा देने वाला विकल्प बनती जा रही है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, एक बार पौधा लगाने के बाद लगभग 15 साल में किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. इसकी लकड़ी की बढ़ती मांग और उच्च कीमत इसे 'हरा सोना' बना रही है, जिससे कई किसान पारंपरिक खेती छोड़कर एग्रो फॉरेस्ट्री की ओर आकर्षित हो रहे है.