युवाओं को सरकार 3.5 लाख को लोन देकर एग्री जंक्शन संचालन का दे रही मौका, जाने पूरी प्रक्रिया
एग्री जंक्शन केंद्र खोलने के लिए युवाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है. इसमें बैंक के द्वारा लाभार्थी को 3.5 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा. जिस पर उन्हें 42000 का तीन साल का अग्रिम ब्याज सरकार बैंक को देगी, वहीं इसके लिए 72000 लाभार्थी को खुद लगाना होगा. इसके अलावा एग्री जंक्शन केंद्र का बेहतर ढंग से संचालन हो सके इसके लिए शुरुआती 12 महीने तक ₹2000 प्रति माह दुकान के किराए के रूप में भी सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया. जाएगा.