'युवराज राजनीति' का ढलता सूरज! ममता-स्टालिन की हार से तेजस्वी और निशांत की चुनौती, बंगाल-तमिलनाडु ने बदला सियासी गणित
Bihar Politics: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी है. विशेष रूप से तमिलनाडु में एमके स्टालिन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार ने देश के अन्य राज्यों में 'परिवारवादी' राजनीति के भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. यूपी और बिहार... जहां लंबे समय से विरासत की राजनीति का अखाड़ा रहा है, वहां भी अब 'युवराजों' की राह कठिन होती दिख रही है.