यात्रियों के लिए खुशखबरी! 22 मई से जोधपुर-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत, सीटें बढ़ने से सफर होगा आरामदायक
Jodhpur Delhi Vande Bharat: राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. 22 मई से जोधपुर-दिल्ली रूट पर 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को करीब 868 अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा, जिससे लंबे समय से चल रही वेटिंग की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है और त्योहारों व छुट्टियों के दौरान टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. नए 20 कोच वाले रैक के संचालन से यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.