यात्रियों के लिए अलर्ट! भीलवाड़ा में 7 दिन बंद रहेगा सिटी रेलवे फाटक, प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक रूट
Bhilwara City Railway Gate Closed: भीलवाड़ा शहर के वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते भीलवाड़ा सिटी रेलवे फाटक को आगामी 7 दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले नया रूट मैप जरूर देख लें और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें. रेलवे फाटक बंद रहने से शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा.