'यही आएगा..' NEET UG से पहले ही नोटबुक में लिखवा दिए थे असली सवाल, किताब में भी करवाए थे टिक
NEET UG Paper Leak CBI Investigation: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षिका ने नीट यूजी परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को वही सवाल नोट करवाए थे, जो 3 मई को परीक्षा में हूबहू आए. मामले में अब तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और जांच जारी है.